मीन राशि फल सन 2023 24 पिंगल संवत्सर 2080

मीन- ( दी - दू - थ - झ - ञ - दे - दो - चा - ची ) इस राशि के जातकों के लिये यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा । कार्यों में अधिकाधिक समय लगने पर भी उचित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई आयेगी । स्वास्थ्य पक्ष भी तनाव देगा । अनेक प्रकार की शारीरिक समस्यायें स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है । व्यर्थ की चिंतायें मनोबल को कमजोर करती रहेंगी । शनि की साढ़े साती के प्रभाव में होने से मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने में संघर्ष रहेगा । पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण वातावरण वाला होकर विचलित करता रहेगा । धन के मामले में संघर्ष की स्थिति रहेगी । कर्ज की वृद्धि से जमा पूंजी की हानि होती रहेगी । आय प्राप्ति के साधन कमजोर रहेंगे । दांपत्य जीवन सुखद रहेगा । इस वर्ष में भाग्य पक्ष कुछ बलवान रहेगा । अच्छे अवसरों का लाभ प्राप्त करने का प्रयास करते रहें । लापरवाही , शिथिलता से बचें । कार्यक्षेत्र में सतत परिश्रम और जागरुक होकर कार्य करें । विलम्ब से ही सही कार्यसिद्धि होती रहेगी । स्त्रियों के लिये यह वर्ष सुखदायी है । विवाहित स्त्रियों को दांपत्य जीवन में सामंजस्य स्थापित करने में कठिनाइयां आयेंगी । विद्यार्थियों के लिये यह वर्ष कठिन परिश्रम की अपेक्षा रखता है । अप्रैल- स्वास्थ्य में उतार - चढ़ाव , वाहन भय , कार्यों में सफलता रहेगी । मई- परिवार में तनाव , | धनहानि , धोखा , चोरी के योग हैं । हाथ आये अवसर व्यर्थ होंगे । जून- संतान को कष्ट , बनी बनाई योजनायें विफल , खर्चा की अधिकता व धन हानि के योग हैं । मासपर्यन्त सुंदरकांड का पाठ करें । जुलाई- शत्रुदमन , प्रतिद्वन्दी का प्रभाव क्षीण , परिश्रम से कार्य सिद्धि के योग हैं । अगस्त- धनलाभ , कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता , अच्छे अवसरों की प्राप्ति , मान सम्मान , धन लाभ के योग हैं । सितम्बर जीवनसाथी को कष्ट , दैनिक जीवन में व्यस्ता , दौड़ - भाग , यात्रा भ्रमण अधिक होंगे । अक्टूबर पूर्वार्द्ध में सुख शांति , कार्यसिद्धि , लाभ प्राप्ति होगी । उतरार्द्ध दुर्घटना , शरीर कष्ट संभव है । सूर्य | अथर्वशीर्ष का पाठ करें । नवम्बर- पूर्वार्द्ध में शरीर कष्ट , तनाव , स्वास्थ्य पर व्यय के योग हैं । उतरार्द्ध में सुखद स्थितियां प्राप्त होंगी । दिसम्बर- धनलाभ , कार्यक्षेत्र में सफलता , सरकारी योजना से लाभ प्राप्त होगा । जनवरी- रुके कार्यो में सफलता , परिवार वृद्धि , लाभदायी अवसरों की प्राप्ति होगी । फरवरी- रुके धन की प्राप्ति , कर्जे की समाप्ति , मनोबल में वृद्धि , भाग्य बलवान रहेगा । मार्च | व्यर्थ भ्रमण  शरीर कष्ट , घर से दूर प्रवास , परिश्रम की अधिकता रहेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुविचार