कुम्भ राशि फल सन 2023 24 पिंगल संवत्सर 2080

 कुम्भ ( गू - गे - गो - सा - सी - सू - से - सो - द ) इस राशि के जातकों को यह वर्ष मध्यम फलदायी होगा । शनि की साढ़े साती के प्रभाव में होने से इस राशि के जातकों को सभी मामलों में सोच समझकर कार्य करना होगा । स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें । इस वर्ष में मध्य भाग की | साढ़े साती समस्याओं को लम्बा करेगीं । समय के साथ धन की हानि के योग भी है । खानपान में सावधानी बरतें । व्यर्थ के चिंतन से बचें । पारिवारिक मामलों में अच्छा सुखद सहयोग प्राप्त होगा । दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा । संतान पक्ष से भी सुखद सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य का पक्ष आपका उतार - चढ़ाव भरा है । जब अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तब आपकी निष्क्रियता उन अवसरों को बेकार कर देगी । कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने पर भी कार्यों की समय पर न होना आपकी चिंताओं को बढ़ायेगा । स्त्रियों के लिये यह वर्ष सुखदायी है । कामकाजी महिलाओं को काम का बोझ परेशान करेगा । विद्यार्थियों के लिये यह वर्ष सफलतादायक है किंतु परिश्रम को बनाये रखें । किसी भी प्रकार के अहंकार में न रहें । अप्रैल- उत्साह , कार्य करने में तेजी , लाभ प्राप्ति , रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । मई- शत्रु दमन , बंधुजनों की हानि , अधिक परिश्रम के बावजूद लाभ न होना , स्वभाव में आक्रामकता , क्रोध बढ़ेगा । मास पर्यन्त सुंदरकांड का पाठ करें । जून- क्रोध की अधिकता से मान सम्मान की हानि , अपयश , सहकर्मियों से विवाद , बंधुजनों से विरोध रहेगा । जुलाई- जीवनसाथी को कष्ट , दांपत्य जीवन में उदासीनता , दैनिक कार्यों में मन न लगना आदि समस्यायें रहेंगी । अगस्त- दांपत्य जीवन में तनाव , मातापिता को कष्ट , अपयश , कार्यसिद्धि न होने से मन खिन्न रहेगा । सितम्बर- पूर्वार्द्ध में शरीर कष्ट , लापरवाही से कार्य हानि , उतरार्द्ध में व्यर्थ दौड़भाग , लंबी यात्रा संभव है । अक्टूबर- दैनिक जीवन में तनाव , मंदगति से कार्यसिद्धि , समय और धन की बरबादी के योग हैं । नवम्बर- पूर्वाद्ध में शरीर कष्ट , दुर्घटना , विवाद में फंसना संभव है । उतरार्द्ध में कार्य सिद्धि , सुख शान्ति रहेगी । दिसम्बर- मानसिक प्रसन्नता , कार्यसिद्धि , दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे । जनवरी पूर्वार्द्ध में सुख शान्ति , दैनिक जीवन में प्रसन्नता , उतरार्द्ध में शरीर कष्ट , व्यर्थ दौड़ - भाग होगी । फरवरी- माता पिता को कष्ट , पैतृक मामलों में तनाव , परिवार में संपति विवाद के योग हैं । मार्च पूर्वार्द्ध में तनाव , शरीर कष्ट , कार्यो में मंदी रहेगी । उतरार्द्ध में लाभ , सुख शांति प्राप्त होगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुविचार